उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 24 जनवरी को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 जनवरी 2026 को जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्यूशन के लिए निकलीं दो बहनें लापता, परिजनों में हड़कंप; पुलिस ने तलाश शुरू की

 

विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने आदेश जारी करते हुए 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को जनपद पिथौरागढ़ में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत, वाहन सीज

 

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ और जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिले के सभी शैक्षिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में दर्दनाक हादसा: 20 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, महिला समेत दो की मौत, चार घायल

 

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और फिसलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।