उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- छात्र-छात्राएं ध्यान दें, ऑनलाइन पंजीकरण के बिना नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं की परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के संस्थागत छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण न किया तो वे वर्ष 2025-26 में बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे। यह कहना है, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी का।

 

उन्होंने पंजीकरण को लेकर सभी सीईओ को निर्देश जारी किया है। परिषद के सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि वर्ष 2023-24 में कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं का विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया गया था। जिसमें कुछ स्थानों पर छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, जाति, माध्यम, दिव्यांगता आदि की जानकारी गलत दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में लगातार दूसरे दिन वन कर्मियों ने दिलाई नगर वासियों को बंदरों के आतंक से निजात, पकड़े इतने बन्दर

 

पंजीकरण डाटा का प्रयोग बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के लिए किया जाना है। गलत और आधी अधूरी जानकारी को ठीक करने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए पोर्टल 10 जून से 15 जुलाई तक खोला जा रहा है। इसके बाद यदि कोई छात्र डाटा संशोधन से वंचित रह जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर युवक ने किया दुष्कर्म , अश्लील वीडियो बनाकर युवक कर रहा है ब्लैकमेल

 

निर्देश में यह भी कहा गया कि यदि विद्यालय से कक्षा 9वीं और 11वीं उत्तीर्ण करने के बाद छात्र ने किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश ले लिया या वह कक्षा में फेल हो गया तो ऐसे छात्र-छात्राओं का विवरण हटाया जाना है। निर्देश में यह भी कहा गया कि किसी विद्यालय से स्थानांतरित या फिर किसी दूसरे बोर्ड से विद्यालय में आने वाले छात्रों का विवरण अभी अंकित नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ मासूम का जबड़ा तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी निकल 7 बच्चो का बाप।