उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अचानक सड़क पर आ धमके हाथी, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भाग कर बचाई अपनी जान, देखे वीडियो।

कोटद्वार न्यूज़- यहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की उस वक्त जान पर बन आई। जब अचानक हाथी सड़क पर आ धमके। अचानक हाथी के सड़क पर आ जाने से अफरातफरी मचने के बीच लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं हाथी वाहनों के पीछे दौड़ने लगे। जिससे चालकों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई , लेकिन फिर भी हाथियों ने एक वाहन को क्षतिगग्रस्त कर ही दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अवैध खनन रोकने के लिए लागू होगा सर्विलांस सिस्टम, MDTSS से लैस होंगे 40 चेक गेट लोकेशन

वही कोटद्वार के पुलिंडा मार्ग पर धमके हाथियों की सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किसी तरह से हाथियों को जंगल में खदेड़ा। वही रेंजर कोटद्वार अजय ध्यानी ने बताया कि हाथी ने बोलेरो वाहन को क्षतिग्रस्त किया है, लेकिन समय रहते मौके पर पहुंचकर बड़ी घटना को अंजाम देने से रोक लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) यहाँ सरकारी नौकरी लगने की मिठाई खिलाकर वापस आ रही युवती की दीवार में दबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम