उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ यूपी के सीएम योगी के परिजनों से गाली गलौज करना जिला पंचायत सदस्य व कोंग्रेस नेता को पड़ा भारी, हुआ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिजनों से गाली गलौज करना कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरवान को भारी पड़ गया। सीएम योगी के भाई शैलेश बिष्ट की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- 23 जनवरी को निकाय चुनाव के दिन अब पूरे प्रदेश में अवकाश, पहले केवल निकाय क्षेत्रों के लिए थी व्यवस्था

 

बता दें कि बीते माह कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी। तब मामला बात करके सुलझ गया था। लेकिन अब फिर से कांग्रेस नेता ने सीएम के भाई शैलेश बिष्ट से फोन पर बात कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली गलौच भी की। जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत की और तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नितिन नवीन ने महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा, दलित बूथ अध्यक्ष के घर किया जलपान

 

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी जिला पंचायत सदस्य, कांग्रेस नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।