उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ 15 श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे टेम्पो ट्रैवलर में लगी आग, मची चीख पुकार

उत्तराखंड न्यूज़- बद्रीनाथ हाईवे पर गढ़वाल स्काउट के पास बुधवार को बद्रीनाथ धाम से ऋषिकेश जा रहे टेम्पो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। वाहन में ओडिशा के 15 श्रद्धालु सवार थे। बस में आग लगते ही चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल।

 

 

वही मौके पर पहुंची पुलिस ने व स्थानीय लोगों ने वाहन से सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरे वाहन से ऋषिकेश के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, अचानक दरका पहाड़, मलबे में दबे कई यात्री, रेस्क्यू जारी

 

 

थाना जोशीमठ के एएसआई मनोज पटवाल ने बताया कि हाईवे पर इस वाहन के आगे एक वाहन जा रहा था अचानक उस वाहन ने चढ़ाई पर ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से आ रहे टेम्पो में टक्कर लग गई। जिससे आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में UCC के नियमों में बड़ा बदलाव! विवाह प्रमाणपत्र में गलत नाम अब हो सकेगा ठीक, लिव-इन को लेकर भी अहम फैसला