उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ मकान की दीवार टूटने से हुआ हादसा, मलबे में दबकर महिला की मौत

  • मकान की दीवार टूटने से मलवे में दबकर महिला की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया जिला चिकित्सालय पौड़ी।

पौड़ी न्यूज़- पौड़ी जिले के कलजीखाल ब्लॉक देर रात को मनियारस्यूं पट्टी के कुस्याण गांव में एक घर की दीवार गिर जाने से मालवे में दबकर महिला की मौत का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमा पाठक बनीं ग्राम प्रधान संगठन उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष

 

जानकारी देते हुए क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक धजवीर चौहान ने बताया कि आज सुबह उन्हें कुस्याण गांव में हुए इस हादसे की सूचना मिली। बताया कि बीती देर रात भूमा देवी पत्नी प्रताप सिंह मकान के निचले तल में सो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नकलची अभ्यर्थियों के खिलाप UKSSSC ने की सख्ती, नियमावली तैयार

 

इस दौरान एक तरफ की दीवार ढह गई, जिसके कारण ऊपर की छत की सीलिंग का एक हिस्सा दिल टूट गया। जिसके मलवे से दबकर महिला की मौत हो गई। बताया कि जब सुबह महिला का बेटा चाय देने गया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने मिलकर महिला के शव को मलवे से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) स्वास्थ्य विभाग ने भीषण गर्मी के मद्देनजर अस्पतालों में भी किया अलर्ट, रहें सावधान

 

बताया कि उनके द्वारा शव के पंचायतनामा की कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।