उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ युवक ने गूगल से खोजा कस्टमर केयर का नंबर, जो निकला साइबर ठगों का, खाते से कट गए साढ़े आठ लाख, पढ़ें और हो जाएं सावधान

देहरादून न्यूज़- यहाँ एक युवक को गूगल से नंबर खोजना भारी पड़ गया। शॉपिंग एप पर आर्डर निरस्त होने पर रकम वापसी के लिए कस्टमर केयर का नंबर खोजा था, जो साइबर ठगों का निकला। ठंगों के झांसे में आकर युवक ने साढ़े आठ लाख रुपये गंवा दिए। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 4.81 करोड़ का बैंक घोटाला: पूर्व शाखा प्रबंधक समेत 11 दोषी करार, सजा सुनाई

यहाँ पैसे वापस न मिलने पर पीड़ित ने शॉपिंग एप के कस्टरमर केयर का गूगल से नंबर खोजा और फोन कर पैसे वापस मांगे। आरोपी ने फोन पे अपलोड करने को कहा। इसके बाद भी जब पैसे नहीं आए तो आरोपी ने गूगल पे पर रकम वाले स्थान पर फोन नंबर के चार अंक लिखने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अपराधियों में नही रहा पुलिस का खौफ, जिले में 24 घंटे में तीन वारदातों से दहशत, यहाँ घर के बाहर बच्ची के अपहरण की कोशिश, जानें मामले

पीड़ित के मुताबिक जैसे ही उसने मोबाइल के चार नंबर दर्ज किए खाते से करीब साढ़े आठ लाख रुपये निकल गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस, मोहब्बत का शरबत बांटकर दिया सद्भाव का संदेश