उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां अनियंत्रित होकर बोलेरो वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

  • बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई
  • घटना से ऐठान गांव में मातम छा गया

विकासनगर न्यूज़- सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कांवड़ यात्रा के दौरान युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी से विवाद के चलते चाकू से काटा गला

 

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। राजस्व निरीक्षक भीम दत्त जोशी ने कहा दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह उम्र 48 वर्ष व हुकम सिंह उम्र 40 वर्ष दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग सेब बगीचे से रात को घर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज़, पूर्व सैनिक संगठन और वन अधिकार समिति ने सौंपा ज्ञापन

 

राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर शनिवार सुबह राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्यवाही होने के बाद स्वजन को सौंप दिए। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने को जांच कर रही है। घटना से ऐठान गांव में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, मां की मौत, 2 बच्चों समेत 6 अन्य घायल