उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडों से हमला; 7 गिरफ्तार, दिल्ली नंबर की कारें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर में दिल्ली से आए पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया और 7 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

 

ओवरटेकिंग बना विवाद की वजह
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दो कारों (DL4CBE8961 और DL11CE3638) में सवार होकर 7 युवक श्रीनगर घूमने आए थे। कोतवाली क्षेत्र के अदिति वैडिंग प्वाइंट के पास दोनों कारें रॉन्ग साइड से स्कूटी को ओवरटेक करने लगीं। इस दौरान स्कूटी सवार स्थानीय युवाओं ने उन्हें टोक दिया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हेम दुर्गापाल लगातार तीसरी बार बने किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दू के अध्यक्ष

 

कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कार सवार युवकों ने स्थानीय लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

पुलिस ने किया हस्तक्षेप, लाठीचार्ज कर भीड़ हटाई
घटना की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद रात करीब साढ़े 12 बजे श्रीनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद दोनों दिल्ली नंबर की कारों को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी डेरी प्रशिक्षण संस्थान में डेरी एवं डेरी उत्पादों के निर्माण के संबंध में 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

 

7 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में जिन 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं—

  • अजय उबास (27), निवासी प्रहलादपुर बांगर, दिल्ली
  • अभिषेक कौशिक (27), दिल्ली
  • विपिन मंद्रवाल (27), निवासी डोईवाला, देहरादून
  • विशाल वत्स (25), निवासी अमन विहार, दिल्ली
  • आकाश डबास (26), निवासी कंजावला, दिल्ली
  • सागर (26), दिल्ली
  • मनीष (25), निवासी सहबाद डेरी, दिल्ली
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भालू के हमले से बचने के दौरान पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से दहशत

जांच जारी, दोनों पक्षों से पूछताछ
श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।