उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार, पारा पहुंचा 35 पार; मौसम का ताजा हाल

  • दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बढ़ती जा रही गर्मी
  • कई पर्वतीय क्षेत्रों में भी तपिश ने किया हलकान

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। दून में भी पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में भी तपिश बढ़ती जा रही है। शुष्क मौसम के कारण दोपहर में गर्म हवाएं भी चल रही हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं और पारे में और इजाफा हो सकता है। आगामी आठ अप्रैल से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (शर्मशार) यहाँ बेटे ने 65 साल की दिव्यांग मां के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

इस वर्ष पहली बार तापमान 35 पार

दून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में इस वर्ष पहली बार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शनिवार को सुबह से ही दून और आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। इसके साथ ही दोपहर में तपिश बढ़ गई और तेज धूप ने पसीने छुड़ाए। शाम को भी गर्म हवाएं बेहाल करने लगी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लंबे समय से गैरहाजिर शिक्षकों को बर्खास्त करें, शिक्षा मंत्री का होगा जोरदार ऐक्शन

 

 

पर्वतीय क्षेत्रों में भी दोपहर की धूप चुभ रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिक तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक पहुंच गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (गजब) यहाँ सोशल मीडिया से तीन बच्चों की मां को 20 साल के छात्र से हुआ प्यार, पति को छोड़ छात्र के घर पहुंची महिला, जाने फिर क्या हुआ

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद नहीं है। पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में वृद्धि हो सकती है। आठ अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बन रहे हैं।