उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

मतदाता ध्यान दें: अब घर बैठे भरें एसआईआर गणना प्रपत्र, ऑनलाइन ट्रैकिंग की भी सुविधा

देहरादून न्यूज़- चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब मतदाता घर बैठे ही अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भर सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा दी है, जिससे मतदाताओं को किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

 

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर एसआईआर प्रक्रिया के लिए दो विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। पहला विकल्प ईसीआई नेट मोबाइल एप का है, जिसके क्यूआर कोड वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए हैं। मतदाता एप डाउनलोड कर अपने मोबाइल फोन से आसानी से गणना प्रपत्र भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) आबकारी निरीक्षक एवं उप कारापाल पद हेतु शारीरिक मानक परीक्षा कार्यक्रम की भर्ती पर आई अपडेट

 

 

दूसरा विकल्प एसआईआर लिंक का है। इसमें “Fill Enumeration Form” और “Search Name in 2003 Electoral Roll” नाम से दो लिंक दिए गए हैं। गणना प्रपत्र भरने के लिए मतदाता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या वोटर आईडी नंबर के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन के बाद उनकी व्यक्तिगत जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसके बाद वे फॉर्म भरकर अपना फोटो अपलोड कर सकते हैं और आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ छात्रा बोली, "तू मुझसे नंबर मांगेगा", इतने में समर्थकों ने छात्र को जड़ दिया तमाचा, जानिए विवाद की वजह?

 

 

चुनाव आयोग ने फॉर्म की स्थिति ट्रैक करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इसके माध्यम से मतदाता यह जान सकेंगे कि उनका गणना प्रपत्र सत्यापन और प्रक्रिया के किस चरण में है।

 

 

प्रदेश में एसआईआर अभियान के तहत अब तक 50 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। जिला स्तर पर प्रदर्शन की बात करें तो पिथौरागढ़ 81.52 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है, जबकि देहरादून का प्रदर्शन सबसे कम रहा है।

 

 

जिलावार आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार में 51.97 प्रतिशत, नैनीताल में 49.85 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 59.81 प्रतिशत, ऊधमसिंह नगर में 44.69 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 81.52 प्रतिशत, बागेश्वर में 50.95 प्रतिशत, चंपावत में 72.75 प्रतिशत, चमोली में 43.97 प्रतिशत, उत्तरकाशी में 58.49 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग में 47.07 प्रतिशत, टिहरी में 67.65 प्रतिशत, पौड़ी में 56.57 प्रतिशत तथा देहरादून में 39.18 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- रामलीला मंचन के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

 

 

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते गणना प्रपत्र भरने और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की है।