उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, चारधाम मार्गों पर भूस्खलन का खतरा

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन और पहाड़ियों से बोल्डर गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार पर्वतीय जिलों के लिए ‘वॉच’ अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ डाटा फ्री के चक्कर में युवक ने गवाये 21 हजार रुपये, पुलिस ने शुरू की छानबीन।

 

 

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा विशेष रूप से चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन और चट्टानें गिरने की आशंका के चलते यात्रियों को मौसम संबंधी अपडेट लेते रहने को कहा गया है।

 

 

शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 31.5 मिमी वर्षा पौड़ी में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मोहकमपुर (देहरादून) में 26.0 मिमी और नैनीताल में 24.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब रात 9 से सुबह 6 बजे तक काम कर सकेंगी महिलाएँ, श्रम विभाग ने जारी की अधिसूचना

 

 

 

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

7 जून: पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही- सड़कों व ढाबों पर शराब पीने वाले 35 युवक गिरफ्तार, 8750 रुपये जुर्माना व 5 वाहन सीज

8 जून: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

9 जून: उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली चमकने के समय खुले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।