उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ यात्रा स्थगित, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रुद्रप्रयाग न्यूज़- जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

 

 

मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में भारी वर्षा, तेज आंधी-तूफान और भूस्खलन की आशंका जताई है। देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन ने यात्रा मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

 

 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देश पर केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा कर रहे सभी श्रद्धालुओं को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थलों एवं सुरक्षित स्थानों पर रोकने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित घोषित होने तक किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर बिंदुखत्ता के गणमान्य नागरिकों ने की बैठक

 

 

सभी सेक्टर अधिकारियों, पुलिस प्रभारियों और संबंधित विभागों को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य आपदा राहत एजेंसियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

 

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपदा, भूस्खलन, मार्ग अवरोध या दुर्घटना की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र अथवा डायल-112 पर दें। साथ ही श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (बड़ी खबर) हाईकोर्ट ने रुद्रप्रयाग के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को किया निलंबित, ये लगे थे आरोप

 

 

पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर पड़ने की चेतावनी दी गई है।

 

 

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

1 जून: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) यहाँ गजब के अधिकारी, मंत्री रेखा आर्या की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कई अधिकारियों ने किए अपने वीडियो ऑफ, अब होगी ये कार्यवाही

2 जून: प्रदेश के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं।

3 जून: पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

 

 

मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों तथा यात्रियों से मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।