उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा करवट! आज 7 जिलों में बारिश, शुक्रवार से यलो अलर्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने आज राज्य के सात पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं शुक्रवार से कुछ जिलों में बारिश का दौर तेज होने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने संबंधित जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

आज इन 7 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अगले 18 घंटों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी – 13 जिलों में तेज आंधी, बिजली और अतिवृष्टि की चेतावनी

 

 

मैदानी इलाकों में फिलहाल तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश देखने को मिल रही है।

 

 

शुक्रवार से इन जिलों में बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) प्रदेश में अगले 4 दिन सभी जिलों में भारी बारिश का यलो अर्लट जारी।

 

 

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

शनिवार-रविवार को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ रिश्तेदारी में जा रहे हल्द्वानी के व्यवसायी की कार कैंटर से टकराई, आधा दर्जन घायल, सास बहू गंभीर

 

 

जल्द विदा हो सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड के शेष हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून की विदाई के बीच ही प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में बारिश और तेज हवाओं की संभावना वाले जिलों में लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।