उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड में महिला की गला काटकर हत्या, गंगनहर पुल के पास फेंका शव

पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाने के साथ मौके से जरूरी साक्ष्य भी सुरक्षित किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- धामी सरकार ने 9400 पीआरडी जवानों को दी बड़ी सौगात, मानदेय इतने रुपये बढ़ाया

 

 

पुलिस के अनुसार, मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि हाल में दर्ज महिला गुमशुदगी के मामलों से मृतका का मिलान किया जा सके।

 

 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे संभावित CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला खुद पुराने गंगनहर पुल के पास पहुंची थी या किसी व्यक्ति ने उसे वहां लाकर छोड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहां नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में हत्या, पति फरार, पुलिस जांच में जुटी

 

 

इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला की हत्या इसी स्थान पर की गई या फिर किसी अन्य जगह वारदात को अंजाम देने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया।

 

 

पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल महिला की पहचान और हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तीन दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

 

 

महिला की पहचान होने के बाद उसके परिजनों और हाल की गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आगे बढ़ने के बाद ही मौत के कारण और पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट करेगी।