उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- बरेली से आ रहे दंपती समेत तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की करीब तीन करोड़ की स्मैक

उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलभट्टा पुलिस ने दंपती सहित तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से एक किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रेम प्रसंग के चलते युवक की लाठी डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर हुई हत्या

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब तीन करोड़ है। इनमे एक आरोपी शानू निवासी फतेहगंज पश्चिमी बरेली, काशीपुर निवासी दंपती खुर्शीद और आसमा को स्मैक सप्लाई करता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा अपडेट! UKSSSC ने बदला 7 परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

 

शानू अब तक जिले में तीन साल में 30 किलोग्राम स्मैक सप्लाई कर चुका है। तीनों लोग वेगनार कार से बरेली से जिले में आ रहे थे। इस दाैरान चेकिंग के समय पूछताछ में तीनों को स्मैक के साथ पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  इस प्रतिष्ठित शोरूम में करोड़ों रुपए की चोरी करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को हल्द्वानी पुलिस ने यूपी के बरेली जिले से किया गिरफ्तार