उत्तराखण्डकुमाऊं,

पुणे में सड़क हादसे में बिंदुखत्ता के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं– महाराष्ट्र के पुणे में सड़क दुर्घटना में बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक एक प्रतिष्ठित होटल में शेफ के पद पर कार्यरत था।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रानगर प्रथम, बिंदुखत्ता निवासी 31 वर्षीय मनीष जोशी पुत्र एल डी जोशी पुणे के एक प्रतिष्ठित होटल में मास्टरशेफ के रूप में कार्यरत थे। परिजनों ने बताया की गुरुवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने कमरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- पंचायत चुनाव के मतदान दिवस पर बैंक बंद रहेंगे – राज्य सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

 

 

 

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया और शव को एंबुलेंस से उनके पैतृक निवास बिंदुखत्ता भेज दिया। देर रात शव के घर पहुंचने की संभावना है, जबकि शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीओ को दिया ज्ञापन

 

 

मनीष जोशी पांच बहनों के इकलौते भाई थे तथा अभी अविवाहित थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कार सवार युवकों ने स्कूटी से जा रही लड़कियों से की छेड़छाड़, रास्ता रोका, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों कारो को सीज कर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार