उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में आज भी बारिश का जोर, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; अगले दो दिन भारी बारिश का खतरा

देहरादून- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून के तेवर एक बार फिर तल्ख बने हुए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और अगले दो दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बौछारों का पूर्वानुमान जारी किया है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक ने मारी कार को टक्कर, रुद्रपुर निवासी परिवार हुआ चोटिल।

 

 

अगले दो दिन भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गर्जिया मंदिर परिसर में हुए भीषण अग्निकांड में 35 दुकानें जलकर हुई राख, जाने किस वजह से लगी आग

 

 

बारिश के साथ कई क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

 

 

पहाड़ों में भूस्खलन, मैदानों में जलभराव का खतरा

लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, मैदानी इलाकों में निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। तेज बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर भी अचानक बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बाघ ने बुजुर्ग को बनाया अपना निवाला, घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया, बुरे हाल में मिला शव

 

 

प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को भी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। लोगों को नदी-नालों और बरसाती गदेरों के आसपास जाने से बचने तथा अनावश्यक पर्वतीय यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।