उत्तराखण्डकुमाऊं,

रक्षाबंधन पर ‘दीदी-बैणी महोत्सव’ में उमड़ा मातृशक्ति का स्नेह

लालकुआं न्यूज़– रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 56 विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के हल्दूचौड़ मंडल के तीनपानी मै बैंक्वेट हॉल में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी की ओर से ‘दीदी-बैणी महोत्सव’ का आयोजन किया गया।

 

 

महोत्सव में विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों से बड़ी संख्या में महिलाओं और मातृशक्ति ने पहुंचकर उत्साह के साथ भागीदारी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बाघ का हमला: घास लेने गई 65 वर्षीय महिला को जंगल में घसीट ले गया, मौत; ग्रामीणों में दहशत

 

 

रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं ने दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी को तिलक लगाकर राखी बांधी और भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह एवं विश्वास का पर्व आत्मीयता के साथ मनाया।

 

 

इस अवसर पर दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने महिलाओं को पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ ही शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां आमीन की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, मूल रूप से नेपाल के रहने वाले युवक को किया गिरफ्तार

 

 

कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने आयोजन को उत्सवमय बना दिया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह के साथ-साथ सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है।

 

 

दीदी-बैणी महोत्सव के माध्यम से नारी सम्मान, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन तारा पांडे और कंचन भट्ट ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ फ्लैट में काम करने वाली नाबालिग का शव बाथरूम में लटका मिला, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

 

 

इस दौरान नेहा जोशी, तारा पांडे, नवीन पपोला, पान सिंह मेवाड़ी, अरुण जोशी, राजकुमार सेतिया, बॉबी सम्भल, संजय अरोरा, अरुण प्रकाश, राजलक्ष्मी पंडित, ममता चौहान, आनन्दी बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, गोपाल जोशी, विमल कांडलपाल, रोहन चौधरी, ललित प्रसाद सहित चारों मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।