उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- जिले के 9 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों पर हुई कार्यवाही, नवंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश, जाने पूरा मामला

नैनीताल न्यूज़– समाज कल्याण विभाग से जारी होने वाली वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान और अन्य पेंशनरों का शत-प्रतिशत सत्यापन न करने पर जिले के नौ सहायक समाज कल्याण अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है। वही सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने संबंधित अधिकारियों का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व सीएम, आज होनी है काशीपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिले के आठ ब्लॉक में पेंशनरों की सत्यापन सूचना शत प्रतिशत नहीं की गई है। इसे लेकर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी 9 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : कड़े सुरक्षा पहरे में सम्पन्न हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा, SSP मीणा ने स्वयं लिया इंतजामों का जायजा

उन्होंने कहा कि जिले में पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों का हर साल वार्षिक सत्यापन किया जाता है लेकिन अब तक शत प्रतिशत सत्यापन नहीं हो पाया है। उन्होंने अधिकारियों से शत प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते हल्द्वानी की सभी नेहरे ओवरफ्लो हुई, रोडो पर आया पानी, अब तो डराने लगी बारिश, देखे वीडियो।