उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में बड़ा हादसा: ज्योलीकोट के पास 40 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, दो गंभीर, हायर सेंटर रेफर

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर गुरुवार को ज्योलीकोट क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई टैक्सी सड़क किनारे लगे पत्थरों से टकराने के बाद करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में लखनऊ के एक पर्यटक और टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार, गोमतीनगर (लखनऊ) निवासी निखिलेंद्र सिंघल अपने दोस्तों सिद्धार्थ प्रताप सिंह, निखिल त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, सिद्धांत सिंह और आदर्श मिश्रा के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए थे। गुरुवार को सभी टैक्सी से हल्द्वानी लौट रहे थे। वाहन को हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शादी के दो महीने बाद प्रेमी के घर पहुंची महिला, समझाने पर भी नहीं लौटी अपने ससुराल, जानें पूरा मामला

 

 

बताया जा रहा है कि टैक्सी ज्योलीकोट नंबर-1 बैंड से आगे पहुंची ही थी कि मोड़ पर अधिक गति होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। टैक्सी सड़क किनारे लगे सुरक्षा पत्थरों से टकराने के बाद करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन में सवार पर्यटकों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दून समेत इन सात जिलों में बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। हादसे में चालक संग्राम सिंह और पर्यटक निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बही यात्रियों से भरी बस, जेसीबी द्वारा सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित, देखे वीडियो।

 

 

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि समय रहते रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।