उत्तराखण्डकुमाऊं,

देश में लागू हुआ सीएए, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

हल्द्वानी न्यूज़- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी होने पर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी व गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता से किया गया हर वादा पूरा करती है आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने एक और ऐतिहासिक वादा पूरा किया है आज से देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी होने के बाद यह लागू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मां बनी हैवान, बॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्तियों से कराया बेटी का दुष्‍कर्म, बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

श्री भट्ट ने कहा कि 9 दिसंबर 2019 को का को राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई थी इस अधिसूचना के चलते 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 6 समुदाय जिनमे हिंदू, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध और पारसी शामिल है इन्हें भारत की नागरिकता मिलेगी। श्री भट्ट ने कहा कि लंबे समय से दोहरी जिंदगी जी रहे इन लोगों के लिए आज स्वर्णिम दिन है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्र की सरकार ने लागू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में बजट सत्र की शुरुआत: धामी सरकार ने 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश किया, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

श्री भट्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का किया खुलासा, हत्या के आरोपी को मृत दिखाकर जारी किया गया था प्रमाण पत्र, FIR दर्ज