CM CORNER, जॉब अलर्ट,उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,राजनीतिहल्द्वानी

बिंदुखत्ता में आयोजित सहभोज समरसता कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कार्यक्रम संयोजक दीपेंद्र कोश्यारी समेत कई दिग्गज भाजपाईयों ने भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया

लालकुआं।

बिंदुखत्ता में आयोजित सहभोज समरसता कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत कई दिग्गज बीजेपी नेताओं ने इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

बिंदुखत्ता के तिवारी नगर में क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मैं अपने लोगों के बीच में आना चाहता था, आज इस बात की खुशी है कि अपने लोगों के बीच में हूं इसीलिए 2 साल का कार्यकाल होने के बावजूद महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देकर यहां आ गया, आप लोगों बीच में आकर राज्यपाल से भी बड़ा हो गया हूं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड संघर्षों का राज्य है, भाजपा की सरकार ने देवभूमि को विशेष दर्जे के साथ-साथ देवभूमि को औद्योगिक पैकेज भी दिया गया, उन्होंने क्षेत्र वासियों से आह्वान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट को अपना वोट एवं समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वह क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान लिए पिछले 5 वर्षों तक तत्पर रहे, उन्होंने कहा कि सभी जाति वर्ग के लोगों के साथ सामूहिक रूप से भोज कर वह स्वयं को धन्य सा महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि विभिन्न जाति वर्गों के लोगों के साथ मिलकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(बड़ी खबर) यहाँ जिलाधिकारी जिले को सवारने में जुटी, सौंदर्यीकरण को लेकर दिए अधिकारियों को यह महत्वपूर्ण निर्देश


कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के संयोजक दीपेंद्र कोश्यारी, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौर्याल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, लालकुआं के अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट कुंदन सिंह चुफाल, बिंदुखत्ता के युवा नेता नवीन पपोला, बॉबी संभल, संजय अरोड़ा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यह शिक्षा परिसर में एक साथ दिखाई दिए दो गुलदार, क्षेत्रवासी दहशत में, देखें वीडियो।