उत्तराखण्डकुमाऊं,

एलबीएस में बीएड की 26 सीटों पर प्रवेश पंजीकरण शुरू

लालकुआं न्यूज़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में बीएड की रिक्त 26 सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर पंजीकरण शुरू हो गया है। बीएड की कुल 50 सीटों में प्रथम और द्वितीय चरण की काउंसलिंग के बाद 24 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। अब कला वर्ग की 13 और विज्ञान वर्ग की 13 सीटें रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ छात्रवृत्ति घोटाले में ED की बड़ी कार्यवाही, रुड़की के इस संस्थान की करोड़ों की संपत्ति अटैच

 

 

प्राचार्या प्रो. सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड संयुक्त राज्य बीएड प्रवेश परीक्षा 2026-28 में चयनित और पात्र अभ्यर्थी 6 अक्टूबर 2026 तक बीएड विभाग में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 7 अक्टूबर 2026 को पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक प्रवेश और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा -(दुखद) यहाँ रानीखेत के सीओ का हुआ आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

 

 

महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों के भीतर पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा हाईकमान का अल्टीमेटम: 31 अक्टूबर तक जनता के बीच रहें विधायक, फिर होगा टिकट पर फैसला