Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

आतंकियों से मुठभेड़ में एक और जख्मी जवान हुआ शहीद, लश्कर के दो दहशतगर्द घिरे, ड्रोन से तलाशी अभियान जारी

जम्मू कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के गडूल के जंगलों में लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है। इसी बीच मुठभेड़ में जख्मी एक और जवान की मौत हो गई है। जबकि दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। लश्कर के दो दहशतगर्द घिरे हुए हैं। क्वाडकॉप्टर और ड्रोन से आतंकियों पर नजर रखी जा रही है। अभियान में पैरा कमांडो ने भी मोर्चा संभाल लिया है। घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण इस विशेष दस्ते को उतारा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जामताड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा, 12 लोगों पर चढ़ी झाझा-आसनसोल एक्सप्रेस, आग लगने पर बोगी से ट्रैक पर कूदे थे यात्री, तीन के शव हुए बरामद

इसके अलावा पहाड़ी पर जहां आतंकियों का ठिकाना होने की आशंका है वहां रॉकेट दागे गए। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने उजैर खान सहित लश्कर के दो आतंकवादियों को घेरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशि वालों का हाल, पढ़े दैनिक राशिफल

इससे पहले, सुरक्षाबलों ने बुधवार की रात गुजरने के बाद गुरुवार सुबह करीब छह बजे दोबारा दहशतगर्दों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस दौरान सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर फायरिंग की गई। आतंकियों से संपर्क साधने के लिए सुरक्षाबलों ने स्पेक्युलेटिव फायरिंग की, लेकिन दूसरी तरफ से जवाबी कार्यवाही नहीं हुई। 

वही हमले में शामिल उजैर खान उम्र 28 वर्ष कोकरनाग के नागम गांव का रहने वाला है। वह 26 जुलाई 2022 से लापता था। बताया जाता है कि उसी समय लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी बन गया था। उजैर कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है। इसलिए उसे ए+ कैटेगरी में रखा गया है। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। घटनास्थल पर उसके साथ एक विदेशी आतंकी भी है, जिसकी शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित G20 क्राप्ट बाजार प्रदर्शनी में छाए उत्तराखंड के उत्पाद, बिच्छू घास की जैकेट बनी आकर्षण, देखे वीडियो....