उत्तराखण्डगढ़वाल,

लोकसभा चुवान से पहले उत्‍तराखंंड में कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले उत्‍तराखंड कांग्रेस से इस्तीफे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक और कांग्रेस नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। शनिवार को कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम, मैदानों से लेकर पहाड़ों तक होगी झमाझम बारिश, होली के दिन कैसे रहेगा मौसम?

माना जा रहा है कि अनुकृति जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। अनुकृति गुसाईं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू हैं। मिस इंडिया अनुकृति पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर बने इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्होंने देहरादून, लैंसडौन पौड़ी क्षेत्र की करीब दस हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां ट्रेन की चपेट में आकर युवक हुआ गम्भीर घायल, नहीं पहुंची एंबुलेंस तो रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा युवक, पढ़े पूरी खबर।