उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

भीमतालः यहाँ दिल्ली से घूमने आया था परिवार, होटल में हुई पति की मौत।

भीमताल न्यूज़– खबर भीमताल से है। जहां एक होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले तबीयत खराब होने पर पर्यटक की पत्नी ने होटल कर्मचारियों की मदद से उसे सीएचसी भीमताल में भर्ती कराया लेकिन वहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में इलाज के दौरान पर्यटक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की खबर, सहायक अध्यापक के 1,544 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को नई दिल्ली के गोरख पार्क नियर नवदुर्गा मंदिर निवासी रोहित कंसल उम्र 40 वर्ष पुत्र अनिल कुमार अपनी पत्नी बबली कंसल और दो बच्चों के साथ भीमताल घूमने आए थे। जहां वह एक होटल में ठहरे हुए थे। पत्नी का कहना है कि उसके पति रात 12 बजे टीवी देख रहे थे। तभी घबराहट होने पर वह बरामदे में चले गए। लेकिन काफी देर तक कमरे में नहीं लौटें। ऐसे में जब वह देखने गई तो वह बरामदे में पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी भीमताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी में चिकित्कसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ टेंट खोलने पर टेंट हाउस कर्मी की लोहे की कुर्सियों और लाठी डंडों से की जमकर पिटाई, टेंट कर्मी हुआ गंभीर घयाल, घयाल की पत्नी ने दी कोतवाली में तहरीर, पढ़े पूरी खबर।