उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड में बड़ा हादसा- टाटा सूमो 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 11 घायल

रविवार को उत्‍तराखंड में दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक टाटा सूमो वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक टिहरी जिले में तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में दो की मौत और 11 लोग घायल हैं। शवों को खाई से निकालने में पुलिस टीम सहित स्‍थानीय लोग भी जुटे हुए हैं। घायलों को गजा स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा, वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेगी ज्यादा सहायता राशि

रविवार को एक टाटा सूमो 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे गजा से चम्बा जा रही टाटा सूमो अनियंत्रित होकर दुआकोटी गांव के पास गहरी खाई में गिर गया। वाहन के गिरते ही स्थानीय लोग खाई में उतरे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया।

वही इस हादसे में धर्मवीर असवाल उम्र 45 वर्ष पुत्र कर्म सिंह असवाल निवासी कठुड़ टिहरी और कुमारी रितिका उम्र 22 वर्ष निवासी फलसारी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- वन विभाग ने अवैध रूप से 2 लाख की खैर की लकड़ी की तस्करी कर रही बोलेरो समेत उसके चालक को किया गिरफ्तार, दो फरार

जबकि विकास पांडे उम्र 35 वर्ष निवासी मटियाली, साक्षी उम्र 19 वर्ष निवासी पाली, कलापति उम्र 60 वर्ष निवासी उत्तरकाशी, विरेंद्र उम्र 52 वर्ष निवासी फलसारी, सृष्टि उम्र 11 वर्ष पुत्री अनिल, पूजा उम्र 22 वर्ष पुत्री खुशीराम निवासी पाली, अंश उम्र 8 वर्ष पुत्र अनिल और गौतम उम्र 19 वर्ष पुत्र सुभाष निवासी उत्तरकाशी, गौतम उम्र 19 वर्ष पुत्र सुभाष निवासी उत्तरकाशी, दीपा देवी उम्र 65 वर्ष पुत्र कुंदन लाल निवासी पलोगी, प्रकाशी उम्र 35 वर्ष पुत्री अनिल निवासी खांड और अदिति डेढ़ साल पुत्री विकास पांडे निवासी मठियाली घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल डीएम वंदना सिंह की अध्यक्षता में आज नैनीताल कैंप कार्यालय सभागार में मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों व बाढ़ नियत्रंण के संबंध में ली बैठक, बैठक में अधिकारियों को डीएम ने दिए ये निर्देश

वही घायलों को पीएचसी गजा में प्राथमिक उपचार दिया गया है। जहां से पांच गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।