एलबीएस में रक्तदान शिविर, 22 यूनिट रक्त संग्रह

लालकुआं न्यूज़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ अनीता सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी प्रकाश सिंह मेहता, रक्तदान संयोजक डॉ हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ भारत सिंह, डॉ गीता तिवारी पाण्डे, डॉ संजय काण्डपाल और हल्दूचौड़ ऑनलाइन संस्था अध्यक्ष मोहित जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में स्व बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड सेंटर हल्द्वानी के चिकित्सकों के सहयोग से 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान से पहले 150 से अधिक छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और स्थानीय लोगों की हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप व वजन की जांच की गई। इसके बाद योग्य पाए गए लोगों ने रक्तदान किया कार्यक्रम का संचालन उन्नत भारत अभियान संयोजक डॉ हेम चन्द्र पाण्डे ने किया।
इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राजकुमार सिंह, डॉ संजय काण्डपाल, डॉ हेम चन्द्र सहित रोहित नेगी, बालकृष्ण भाकुनी, सूरज बोरा, नीरज, कुशाग्र, भावना, दीपेश जीना, खुशी, मनीष शर्मा, आकाश शर्मा, योगिता, संगीता, ललिता भट्ट, चंदन, विक्रम सिंह बोरा, गौरव बोरा, निकेत बोरा, प्रियांशु और भूपेन्द्र सिंह दानी सहित कई छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।
प्राचार्य व प्राध्यापकों ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व बैग देकर सम्मानित किया। शिविर में रोवर-रेंजर के स्वयंसेवकों ने विशेष सहयोग दिया।
फोटो परिचय – रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करते लोग








