उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में इतने पदों में जल्द होगी होमगार्ड की बंपर भर्ती, भर्ती में नही होगी लिखित परीक्षा, पढ़े पूरी खबर।

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड राज्य में भर्ती की तैयारी कर रही बेटियों के लिए खुशखबरी है कि राज्य में जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। वही भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा कराने पर असमंजस था। लेकिन शासन स्तर पर निर्णय लिया गया कि भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। इन महिलाओं की भर्ती शारीरिक परीक्षा और शैक्षिक योग्यता के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पूर्व छात्रसंघ उपसचिव करन अरोड़ा को हरियाणा पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया हिरासत में, साइबर ठगी मामले से जुड़ा नाम

गौरतलब है कि प्रदेश में इस समय लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों और पुलिस कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। इसमें पुरुष और महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं । वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में रैतिक परेड में महिला होमगार्डों की भर्ती की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें 👉  इन चार स्कूलों को मिली एनसीसी की मान्यता, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं

उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून होमगार्ड के पदों पर भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है। होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं। जिसमें 215 होमगार्ड महिला तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में सेवा दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग द्वारा कुमाऊं मंडल में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में सुबह से बरसात शुरू।