उत्तराखण्डमौसममौसम

देहरादून -(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने प्रदेश में आज भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

देहरादून  न्यूज़– आज गुरुवार सुबह गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कही-कही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लापता युवक का शव नदी किनारे मिला, जेब से सल्फास और ब्लेड बरामद, आत्महत्या की आशंका

कुमाऊं में जसपुर, रुद्रपुर, खटीमा और गढ़वाल में चमोली, पौड़ी सहित कई जिलों में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। आज ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा, नहीं तो तापमान में कोई खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ सिंचाई विभाग के अधिकारी से रंगदारी मांगने के मामले में फरार महिला पत्रकार पर पांच हजार का इनाम घोषित, फर्जी विजिलेंस बनकर मारा था छापा।

मौसम अब करवट बदलता रहेगा। आज जहां कई जगह पर बारिश हो रही है। वहीं कल दो फरवरी को मौसम साफ रहेगा। तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट लीग धोखाधड़ी मामला: विकास ढाका की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट सख्त, रिमांड शीट तलब, 12 फरवरी को अगली सुनवाई