उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,स्वास्थ्य

देहरादून-(बड़ी खबर) प्रदेश के यह 8 प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना में हुए सूचीबद्ध पढ़िये पूरी खबर।

देहरादून न्यूज़–  राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उपचार सेवाएं देने वाले अस्पतालों के बेड़े में आज आठ निजी अस्पताल और जुड़ गए हैं। इनमें दो अस्पताल सीमांत पर्वतीय जनपद पिथौरागढ़ के भी शामिल हैं। हाल ही में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने योजना के निर्धारित मानकों की कसौटी पर कसते हुए उनकी सूचीबद्धता पर मुहर लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट: 4 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

गौरतलब है कि पूर्व में प्रदेश के 102 सरकारी व 126 प्राइवेट अस्पतालों को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत सेवाओं के लिए सूचीबद्ध किया गया था। अब सूबे के दूरस्थ जनपद पिथौरागढ़ में संजीवनी हॉस्पिटल एवं मेडिकोज तथा रेनु जगदीश डाइग्नोस्टिक एंड ट्रामा सेंटर को सूचीबद्ध किया गया है। इसके अलावा देहरादून जनपद में स्पंदन हार्ट सेंटर, हरिद्वार में भगवती हॉस्पिटल तथा उधम सिंह नगर में द मेडिसिटी रूद्रपुर, नरूला हॉस्पिटल, इमेज आई हॉस्पिटल व महाजन हॉस्पिटल सूचीबद्ध हुए हैं।
प्रदेश में अब 102 सरकारी और 134 प्राइवेट अस्पतालों के साथ ही आयुष्मान योजना की सूचीबद्धता में कुल 236 अस्पताल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रेदश के बेरोजगार युवा हो जाएं तैयार, महिला होमगार्ड भर्ती के बाद अब पुरुष होमगार्ड के लिए जल्द होगी भर्ती

ये आठ प्राइवेट अस्पताल हुए हैं सूचीबद्ध

संजीवनी हॉस्पिटल एवं मेडिकोज पिथोरागढ़
रेनु जगदीश डाइग्नोस्टिक एंड ट्रामा सेंटर पिथोरागढ़
स्पंदन हर्ट सेंटर देहरादून
द मेडिसिटी रूद्रपुर
नरूला हॉस्पिटल उधम सिंह नगर
इमेज आई हॉस्पिटल उधम सिंह नगर
भगवती हॉस्पिटल हरिद्वार

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 80 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, एक की मौत