उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- यहाँ डीजीपी ने लोगो से की अपील, साइबर अपराधियों से रहे सतर्क, निजी व जरूरी जानकारी साझा न करने की दी सलाह।

देहरादून न्यूज़-  यहाँ साइबर जागरूकता एवं आंतरिक सुरक्षा विषय पर आधारित कार्यक्रम में डीजीपी अशोक कुमार नैतिकता, साइबर क्राइम पर युवाओं से चर्चा की। उन्होंने युवाओं से ओटीपी न शेयर करने और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की।

शनिवार को लैंसडोन चौक स्थित दून शोध एवं पुस्तकालय में साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक ने बताया कि कोरोना काल के दौरान विश्व पूरी तरह आनलाइन हो चुका है। इसके साथ ही साइबर अपराध भी आनलाइन हो गया है। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में साइबर क्राइम सबसे आम एवं सबसे खतरनाक स्वरूप ले रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ शीतलहर को देखते हुए इस जिले में 25 तक अवकाश घोषित

पुलिस के लिए साइबर क्राइम को लेकर है अनेक चुनौतियां-

  • पुलिस को यह पता नहीं होता कि साइबर अपराधी कहां बैठकर अपराध को अंजाम दे रहा है।
  • इस अपराध के कोई भौतिक फुटप्रिंट नहीं आते हैं। डिजिटल फुटप्रिंट पर पहुंचकर भी कई बार पुलिस असफल होती है।
  • नये-नये तरीकों से साइबर अपराधी अपराध कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ सीआरपीएफ में तैनात दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

वही साइबर अपराधी आम नागरिकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तकनीकों की मदद से तथा जनता में जागरूकता फैलाकर ही कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी किराया पर रह रही महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या...

उन्होंने युवाओं को ओटीपी शेयर न करने, अवांछित लिंक पर क्लिक न करके, पासवर्ड मजबूत रखने, अनजान लोगों से आनलाइन दोस्ती न करने, ब्लैकमैल न होने के बारे में बताया। सेशन के दौरान छात्रों ने अपने प्रश्न पूछे एवं उनका उत्तर स्वयं पुलिस महानिदेशक ने दिया।