उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ यूकेडी के दफ्तर में जमकर हुआ बवाल, आपस में भिड़ गये दो गुट, जाने पूरा मामला।

देहरादून न्यूज़- देहरादून राजधानी स्थित उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर में सोमवार को जमकर बवाल हो गया। यहां आपस में दो गुट भिड़ गए और एक- दूसरे के खिलाप नारेबाजी करने लगे। वही हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई। लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी रहा। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया।इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोगों द्वारा गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। वही जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वन विकास निगम पश्चिमी हल्द्वानी कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन प्रियंक जखमोला बने प्रभागीय अध्यक्ष, अनुज गोस्वामी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

खबर मिलते ही यह गुट भी मौके पर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। सीओ सिटी नीरज सेमवाल ने शिव प्रसाद सेमवाल को समझाने का काफी प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING: उत्तराखण्ड में एलटी शिक्षकों के तबादले, आदेश जारी