उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ प्रेस वार्ता में बोले सीएम धामी, जमीनों के रिकॉर्ड में जालसाजी करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही।

देहरादून न्यूज़– प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जमीनों की रजिस्ट्री के रिकॉर्ड में जालसाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए सरकार ने पहले ही एसआईटी गठित कर दी है।

वही सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन कार्यालय में रजिस्ट्री की फाइलों के पन्ने बदले गए है। रजिस्ट्री में जमीन का जो असली मालिक है। उसकी जानकारी ही गायब करने की शिकायत मिली थी। इस पर मैंने स्वयं कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर उपचुनाव 13वाँ राउंड-भाजपा 2726 मतों से आगे

वही मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। जमीनों के रिकॉर्ड में जालसाजी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश में जो अच्छे तरीके से रहने वाले लोग हैं। उनकी अपनी जमीनें या पुरानी जायदाद हैं। इस पर कोई संकट न आए और उनके मन में किसी तरह का संदेह न हो। वो निश्चिंत होकर यहां रहें। इसकी व्यवस्था सरकार कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक-युवती को प्री वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, डूबने से बेहोश हुआ युवक, एसडीआरएफ ने ऐसे बचाया दोनों को