उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ युवती का दोनों हाथ छोड़ चलती बाइक पर स्टंट, Video वायरल हुई तो थाने में मांगी माफी, देखे वीडियो।

देहरादून न्यूज़– सोशल मीडिया पर आए दिन बाइक चलाते हुए डांस करने के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलानी कार्यवाही भी की जा रही है उसके बावजूद भी लोगों द्वारा लगातार बाइक को मैं डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले क्रीम पाउडरा कुमाउनी गाने पर वीडियो बनाने वाली युवती के बाद अब एक और युवती ने गढ़वाली गीत छोरी चंद्रा पर बाइक चलाते हुए ठुमके लगाने का वीडियो बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। युवती का यह वीडियो भी थानो मार्ग का बताया जा रहा है। जिसमें युवती द्वारा अपने दोनों हाथ छोड़कर चलती बाइक में स्टैंड करते हुए दिखाएं दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट ने गृह सचिव, डीजीपी, आईजी समेत पूर्व विधायक चैंपियन को भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला

पुलिस ने इस वीडियो में दिख रहे बाइक के नंबर के आधार पर लड़की को खोज निकाला। उसे थाने बुलाकर माफी मंगवाई गई और उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन के लिए आरटीओ को रिपोर्ट भेज दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ इस परीक्षा के चलते प्रशासन ने इन क्षेत्रों में लगाई निषेधाज्ञा

बता दें कि तीन दिन पहले एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था। यातायात पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह बाइक बुलंदशहर निवासी उसके दोस्त की थी। इस पर पुलिस ने उसके दोस्त का ऑनलाइन चालान काट दिया। इसके बाद युवक को देहरादून बुलाकर उससे माफी मंगवाई गई। 

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- उत्तराखंड की इन दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी, पार्टी हाईकमान प्रत्याशी करेगा घोषित

कुछ इसी तरह एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवती बाइक चलाते हुए नाच रही है। इस वीडियो में युवती ने बाइक के हेंडल नहीं पकड़े हैं। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हो गई। वही पुलिस द्वारा युवती को थाने बुलाकर माफी मंगवाई और भविष्य में ऐसा दोबारा ना करने को कहा।