उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

देहरादून- UKPSC ने इस परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम किया जारी, इस दिन होंगे एडमिट कार्ड जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम किया जारी. इस दिन से होंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड।

 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 की (प्रारम्भिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति) का आयोजन दिनांक 04 मई 2025 (रविवार) को उत्तराखण्ड राज्य के 02 जनपदों, हरिद्वार नगर एवं हल्द्वानी नगर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में निम्न कार्यक्रमानुसार आयोजित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या सीमित विभागीय परीक्षा-2024 के लिए आयोग ने जारी किया अनुपूरक विज्ञापन

 

 

परीक्षा तिथि/दिवस

04 मई, 2025 (रविवार)

समय

पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक।

सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ प्रकृति)

आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे परीक्षा दिनांक 04.05.2025 को प्रातः 9.30 बजे तक प्रत्येक दशा में परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर पहुँच जाए, जहां प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन तलाशी ली जाएगी तथा प्रत्येक अभ्यर्थी की उसके प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र के साथ वीडियोग्राफी भी की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सनसनीखेज वारदात: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा

 

 

 

उक्त परीक्षा के लिये औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) दिनांक 21 अप्रैल, 2025 से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र (Admit Card) डाक द्वारा पृथक से प्रेषित नहीं किये जायेंगे तथा अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों की भौतिक सुख-सुविधा में हो सकती है वृद्धि, पढ़े आज का राशिफल