उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में 10 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश, भारी से अत्यंत भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच डीएम का आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 10 जुलाई को जनपद नैनीताल में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- राशन कार्डों का सत्यापन अभियान दूसरे दिन भी जारी,10 और अपात्र कार्ड धारक मिले

 

 

मौसम विभाग के अनुसार जिले में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर की संभावना है। वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 बाइक बरामद

 

 

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवार को बंद रहेंगे।

 

 

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित संस्था या अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा के मास्टमाइंड अब्दुल मलिक पर लगी यूएपीए, इस धारा में मिल सकती है उम्रकैद की सजा, जानें क्या है यूएपीए

 

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।