उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ जंगल मे बने प्लांटेशन की चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौत

  • पीपल पड़ाव वन रेंज में सोमवार दोपहर ड्यूटी के दौरान किया हमला
  • वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को हल्द्वानी भेजा

गूलरभोज न्यूज़– जंगल में हुए प्लांटेशन की चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग को हाथी ने बुरी तरह कुचल दिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बाद में पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 04 साल की मासूम बच्ची की हत्या, सुरंग में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

 

माहौली जंगल निवासी 60 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र भोला सिंह गूलरभोज के डैम अंदर पीपल पड़ाव रेंज के अंतर्गत पड़किया में प्लांटेशन की चौकीदारी करते थे। सोमवार को भी वह प्लांटेशन की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच सुबह करीब 11 बजे जंगल से आए हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें बुरी तरह कुचल डाला। इस बीच मौके पर आसेपास के लोग शोर मचाते हुए उनकी ओर दौड़े। शोर सुनकर हाथी वहां से भाग गया, लेकिन तब तक चौकीदार की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम, भारी बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

 

वही सूचना पर रेंजर रूपनारायण गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर गूलरभोज चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, अंतिम संस्‍कार से लौट रहा वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार, उड़े परखच्‍चे, तीन की मौत