उत्तराखण्डकुमाऊं,

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन 24 अवतारों की व्याख्या, कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

लालकुआं न्यूज़– शिव-कलिका मंदिर डूंगरपुर हल्दूचौड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया।

 

व्यास पीठ से कथा व्यास धर्ममार्तण्ड भागवत किंकर नमन कृष्ण जी महाराज ने भगवान के नाम संकीर्तन और नाम जप की महत्ता बताते हुए कहा कि कलियुग में भगवान का नाम ही सबसे सरल और प्रभावी साधन है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में डीएम का गनर असलहे के साथ गर्भगृह में पहुंचा, पुजारियों का विरोध—परंपराओं के उल्लंघन पर उठे सवाल

 

इस दौरान भगवान के 24 अवतारों की विस्तृत व्याख्या की गई, जिसे सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। साथ ही कृष्ण जन्मोत्सव भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भाई-बहन के साथ सो रही मासूम की सांप के काटने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

कार्यक्रम में मुख्य यजमान गोपाल दत्त मिश्रा सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, गोपाल नेगी, सुरेश पाल, भूमेश अग्रवाल, भास्कर भट्ट, मीना भट्ट, इंदर सिंह बिष्ट, अंजू खोलिया, रीता दुर्गापाल, लता उपाध्याय, चंद्रा सुयात, जगदीश चंदोला, घनानंद भट्ट, महेश खोलिया, हेम चंद्र जोशी, किशन लटवाल, किशन सिंह बिष्ट, करन राणा, जीवन मिश्रा, दीपक कांडपाल, ललित चंदोला, कुंवर सिंह चिलवाल, पं. कमल जोशी, मोहन चंद जोशी, गोविंद वल्लभ भट्ट, हेमचंद दुर्गापाल, सुरेश चंद कबडाल, गणेश दुम्का, मदन मोहन जोशी, पीतांबर दत्त मिश्रा, आन सिंह धामी, जीवन जोशी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रेस्टोरेंट्स में चिकन के पीस कम देने पर युवक ने झोंकी फायर, आरोपी युवक मौके से हुआ फरार, पढ़े पूरी खबर।