उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी के पूर्व छात्रसंघ उपसचिव करन अरोड़ा को हरियाणा पुलिस ने पूछताछ के लिए लिया हिरासत में, साइबर ठगी मामले से जुड़ा नाम

हल्द्वानी न्यूज़- एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपसचिव करन अरोड़ा को साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार देर रात हरियाणा पुलिस की एक टीम हल्द्वानी पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई।

 

 

जानकारी के अनुसार हरियाणा में दर्ज एक साइबर ठगी प्रकरण की जांच के दौरान करन अरोड़ा का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस टीम आवश्यक पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गई। हालांकि अभी तक मामले में गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में विधायक पुत्र की दबंगई फेल: SDM ने हूटर बजाने पर गाड़ी सीज की, चालान काटा

 

 

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां ऑनलाइन लेनदेन और डिजिटल माध्यम से हुई कथित ठगी के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही कोई स्पष्ट जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां जंगल लकड़ी लेने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में पैर फिसलकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामले में करन अरोड़ा की क्या भूमिका है और उनके खिलाफ आगे कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा को भगा ले गया स्कूल का फुटबॉल कोच, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

 

(नोट: समाचार उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी और सूत्रों के आधार पर तैयार किया गया है। पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि और जांच पूरी होने तक किसी भी व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता।)