उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ 10 वीं की छात्रा से दोस्ती कर शर्मनाक हरकत, नैनीताल जिले में गैंगरेप कर 3 नाबालिग लड़के फरार

उत्तराखंड में एक बार फिर शर्मसार घटना सामने आई है। 10 वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाले तीनों लड़के भी नाबालिग हैं।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हैरान करने वाला मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में सामने आया है। मुखानी थाना क्षेत्र में छात्रा से रेप का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नईं दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से की शिष्टाचार भेंट।

 

 

आरोप है कि प्रेमी समेत तीन नाबालिग लड़कों ने रेप किया। घटना का पता बुधवार को चला। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर की है। क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ सीएम धामी की जवानों को सौगात, नई भर्तियों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

 

 

बुधवार को बेटी किसी लड़के से फोन पर बात करते हुए रो रही थी। पूछने पर उसने बताया कि एक लड़का उसे प्यार करने का झांसा देता था। छह मार्च को लड़के ने उसे मिलने एक बैंक्वेट हाल में बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मौसम विभाग ने इन चार जिलों के लिए जारी लिया बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 

 

जहां उसके दो और दोस्त मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी विजय मेहता ने महिला दरोगा को जांच सौंपी गई है।