उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- (बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते जिले में कल 4 जुलाई को सभी स्कूल व समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश जारी,

नैनीताल : भारत मौसम विभाग देहरादून से दिनांक 03 जुलाई, 2024 को प्रातः 10:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनाँक 04.07.2024 से दिनांक 06.07.2024 तक को जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त सम्भावना व्यक्त की गई हैं,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

वही साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां पुलिस ने 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

 

तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 04.07.2024 (गुरुवार), को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  तिवारी नगर, शास्त्री नगर समेत पांच क्षेत्रों में सत्यापन, आज 736 कार्डों की जांच में सफ़ेद, पीले 74 अपात्र कार्ड चिन्हित, होंगी कार्यवाई

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 04.07.2024 (गुरुवार), को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।