उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, कुमाऊं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आर्म्स एक्ट के आरोप में जेल

हल्द्वानी न्यूज़- सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी का बड़बोलापन आखिरकार उस पर भारी पड़ गया। कुमाऊं की सामाजिक-सांस्कृतिक भावनाओं को आहत करने, महिलाओं और लोक देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और खुलेआम दराती लहराने के मामले में मुखानी थाना पुलिस ने ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम हुई गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां रिमांड मजिस्ट्रेट ने ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर – यहां सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

पुलिस के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता जूही चुफाल की शिकायत पर ज्योति अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। आरोप है कि ज्योति ने सोशल मीडिया पर कुमाऊं की महिलाओं को “नाचने वाली” कहकर अपमानित किया और लोक देवताओं को फर्जी बताते हुए उनके अस्तित्व पर सवाल खड़े किए। इसके अलावा वीडियो में खुलेआम दराती लहराने को लेकर भी गंभीर आपत्ति जताई गई थी।

 

मामले में मुखानी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192, 196, 299, 302 सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने ज्योति अधिकारी से देर रात तक लंबी पूछताछ की, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- क्रेशरों द्वारा रेट गिरने से नाराज खनन व्यवसाईयों ने स्टोन क्रशरों में किया बवाल, क्रेशर संचालकों ने लगाया यह सनसनीखेज आरोप, कल से शुरू होगी आर-पार की यह लड़ाई, देखें वीडियो

 

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को ज्योति अधिकारी के वकील जमानत के लिए पैरवी कर सकते हैं। वहीं इस कार्रवाई के बाद पहाड़ी समाज में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। देहरादून में उर्मिला सनावर और हल्द्वानी में ज्योति अधिकारी से पूछताछ के चलते एक बार फिर सर्द मौसम में राजनीतिक पारा चढ़ता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ दर्दनाक सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत,

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ व आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।