उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ 12वीं के छात्र ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी में 12वीं के छात्र ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनों के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

 

पुलिस के अनुसार देव शाह उम्र 17 वर्ष पुत्र माता प्रसाद शाह अपनी माता के साथ नैनीताल शाह कंपाउंड में रहता था। देव शाह नैनीताल में एक प्रतिष्ठित स्कूल में इंटर का छात्र था। पिता नेवी में अच्छी पोस्ट में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वह अपने दादा-दादी के घर कैलाश व्यू दमुवाढूंगा में आया था। शुक्रवार रात से किशोर का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी डेयरी प्रशिक्षण संस्थान लालकुआं में प्रदेश की दुग्ध समितियों के सचिवों के पांच दिवसीय रिफ्रेशर शिविर का हुआ विधिवत समापन

 

 

शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे किशोर के मामा घर पहुंचे। उन्होंने कमरा खोला तो देव फंदे पर लटका मिला। देव के मामा ने पुलिस को सूचना दी और देव को फंदे से उतराकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। देव की मां नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाती हैं। छात्र दो भाइयों में बड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  पढ़े आज का दैनिक राशिफल, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, जबकि वृषभ और मिथुन राशि वाले रहें सतर्क

 

वही एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते देव ने फांसी लगा ली। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के इन पांच जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, भारी बारिश के चलते प्रदेश के 121 मार्ग बंद