उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी: इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल, देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी न्यूज़- शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण), हल्द्वानी की ओर से 33/11 केवी उपसंस्थानों की टेस्टिंग, निर्माणाधीन जयपुर पाडली उपसंस्थान एवं संबंधित विद्युत लाइन के निर्माण के साथ ही टीपी नगर क्षेत्र में लॉपिंग-चॉपिंग और अनुरक्षण कार्य किया जाना है। इसके चलते 1, 3 और 5 अक्टूबर 2026 को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर धामी सरकार का एक्शन जारी, अब यहाँ किये तीन मदरसे सील

 

विभाग के अनुसार तीनों दिन सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से करने की अपील की है।

 

 

1 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली

1 अक्टूबर को फूलचौड़, धनपुरी, संगम विहार, छड़ायल नायक, छड़ायल सुयाल, गोकुलधाम, बिड़ला स्कूल क्षेत्र, रामपुर रोड, देवलचौड़, कठघरिया, जयपुर पाडली, कमलुवागांजा, लामाचौड़, हरकपुर क्यूरा, नाथूपुर, पदमपुर पाडलिया समेत आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित G20 क्राप्ट बाजार प्रदर्शनी में छाए उत्तराखंड के उत्पाद, बिच्छू घास की जैकेट बनी आकर्षण, देखे वीडियो....

 

 

3 अक्टूबर को इन इलाकों में कटौती

3 अक्टूबर को तल्ला हल्द्वानी, देवलचौड़, हरिपुर नायक, चांदनी चौक, गढ़वाल, बेलबाबा, लामाचौड़, कमलुवागांजा, कठघरिया, हरिनगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

 

5 अक्टूबर को यहां रहेगी बिजली कटौती

5 अक्टूबर को धनपुरी, फूलचौड़, हल्दूपोखरा, चांदनी चौक, छड़ायल नायक, कठघरिया, फतेहपुर, संगम विहार, लामाचौड़ और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सीएम धामी के निर्देश पर डीएम वंदना सिंह ने हल्द्वानी में बड़े भवन कर की बढ़ोतरी वापस ली, 25 हजार लोगों को मिली राहत

 

कार्यस्थल से दूरी बनाए रखने की अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान विद्युत लाइनों और कार्यस्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। साथ ही बच्चों और पालतू पशुओं को भी कार्यस्थल के आसपास न जाने दें।

 

 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की जटिलता के कारण बिजली बंद करने या आपूर्ति बहाल करने के निर्धारित समय में थोड़ा परिवर्तन संभव है।