उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी: पत्नी का जन्मदिन मनाने छुट्टी लेकर घर आया युवक सुबह बिस्तर पर मिला मृत, दो महीने पहले हुई थी शादी

हल्द्वानी न्यूज़- नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए हरिद्वार से छुट्टी लेकर घर आए 30 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल आर्य निवासी हल्दूचौड़ (दीना डी क्लास) के रूप में हुई है। उसकी शादी इसी वर्ष 30 अप्रैल को बिंदुखत्ता निवासी युवती से हुई थी। घटना के बाद नवविवाहिता पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

परिजनों के अनुसार, कमल हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी में कार्यरत था। गुरुवार को पत्नी का जन्मदिन होने के कारण वह उसे सरप्राइज देने के लिए विशेष रूप से घर आया था। रात में परिवार ने मिलकर जन्मदिन मनाया और भोजन करने के बाद कमल सोने चला गया। शुक्रवार सुबह उसे ड्यूटी पर लौटना था और लालकुआं से सुबह 6 बजे की ट्रेन पकड़नी थी। उसने पत्नी से समय पर जगाने को कहा था और मोबाइल में अलार्म भी लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने 13 दिसंबर तक मौसम का पूर्वानुमान किया जारी

 

 

शुक्रवार सुबह अलार्म बजने के बाद भी जब कमल नहीं उठा तो पत्नी ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। घबराई पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे और तत्काल उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सुरक्षा गार्ड को गोली लगने से हुई मौत, पढ़े पूरी खबर।

 

 

प्राथमिक तौर पर चिकित्सकों द्वारा साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) सरकार की PWD को सख्त हिदायत, 30 नवम्बर तक प्रदेश की सड़कों को गड्डा मुक्त करने के निर्देश

 

 

कमल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी दो महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पत्नी का जन्मदिन कुछ ही घंटों में मातम में बदल गया और क्षेत्र में भी इस घटना की चर्चा बनी हुई है।