उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में गर्मी का कहर, अगले 48 घंटे और बढ़ेगा पारा; गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। मौसम शुष्क रहने और तेज धूप के चलते मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। कई मैदानी इलाकों में पारा 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

सोमवार को देहरादून में सुबह से ही तेज धूप रही और दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की सड़कों से 30 प्रतिशत ऑटो और टेपों हुए गायब, RTO और पुलिस की सख्ती का दिखने लगा असर, 149 टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा के काटे चालान, 44 वाहन किये सीज

 

 

हालांकि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश होने की सूचना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां दर्दनाक हादसे में सेना के जवान की मौत व एक घायल

 

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

 

इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। इसके अलावा ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ छत की रेलिंग से गिरकर दो साल की बच्ची की मौत

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।