देशराष्ट्रीय

यहाँ कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक ही परिवार के सात लोगों ने की खुदकुशी, कार में मिले सभी के शव

कर्ज के बोझ तले दबे उत्तराखंड के एक ही परिवार के सात लोगों ने सोमवार रात पंचकूला में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। सभी के शव एक कार में मिले हैं। कार देहरादून नंबर की बताई जाती है। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पंचकूला शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कर्ज में डूबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जंगल की जमीन पर अवैध कब्जों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से साइट प्लान सहित पूरी रिपोर्ट तलब

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोग आत्महत्या कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार छह लोगों को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  आधार कार्ड पर सरकार ने लागू किए ये 5 नए नियम, जानिए क्या है असर - वरना नए साल 2025 में हो सकती है दिक्कत
घर से बाहर एक और व्यक्ति तड़पते हुए निकला। पुलिस टीम उसको उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल और उसके पिता देशराज मित्तल और उनके परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है।

सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्रि कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ हुई महिला की इतनी भयानक मौत, साड़ी-बाल काटने के बाद निकली लाश, छिलके से उधड़ गई चमड़ी
हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पाया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और हर कोई इस दुखद त्रासदी से सदमे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।