उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू होकर पलटी कार, 3 युवकों की गई जान, 2 गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, बीती देर रात जसपुर में युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दौरान हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल है। इस घटना की सूचना मिलने पर जसपुर कोतवाल जगदीश ढकरियाल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दरअसल, जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पलटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुई दिल दहला देने वाली घटना: यहाँ झाड़ियों में मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

वहीं, हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कार में 5 युवक सवार थे। इस भीषण कार हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- सेना भर्ती में असफल रहने से डिप्रेशन में गए मेधावी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ ही घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि जसपुर में हादसे के दौरान शाहरुख (19 वर्ष), आमिर (21 वर्ष) और खालिद (20 वर्ष) तीन युवकों की दर्दनाक मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (जॉब अलर्ट) SSC ने जारी किया विज्ञापन, कांस्टेबल के इतने पदों पर आई भर्ती, पढ़े खबर

तीनों मृतक चांद मस्जिद रहमत नगर जसपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। जिसके बाद पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।